बरसाना जाना है लिरिक्स
(निखिल वर्मा)
![]() |
| बरसाना जाना है लिरिक्स (निखिल वर्मा) |
SONG: BARSAANA JAANA HAI
Singer: Nikhil Verma
Lyrics & Composition: Nikhil Verma
Music: Nikhil Verma, Kshl Music
बरसाना जाना है लिरिक्स (निखिल वर्मा)
तेरा नाम मैं जब लेता हूँ,
मेरे दिल को सुकून आता है,
तेरे दर्शन से श्यामा,
सूना मन खिल जाता है,
ना दौलत की चाहत है,
ना दुनिया मुझको भाती है,
हर पल वृषभान दुलारी,
मुझे याद तेरी आती है...
छोड़ के दर तेरा अब राधे,
मुझको नहीं रहना है,
मुझको श्यामा प्यारी तुमसे,
इतना ही कहना है,
बस तेरा हो जाना है,
बरसाना जाना है,
बरसाना जाना है,
बरसाना जाना है ॥
इस जग में सबसे सुंदर,
मेरी राधा रानी है,
वो ही है प्रेम की मूरत,
वो ही ब्रज ठकुरानी है।
इस जग में सबसे सुंदर,
मेरी राधा रानी है
वो ही है प्रेम की मूरत,
वो ही ब्रज ठकुरानी है।
राधा रानी मुझको
चरणों से लगाए रखना,
हर जनम-जनम में अपना,
तुम दास बनाए रखना,
मेरे मन के कोने में
तेरा मंदिर बन जाए,
सांस मेरी बस हर पल
हर दिन राधा-राधा गाए,
दर्शन तेरा पाना है,
बरसाना जाना है,
बरसाना जाना है,
बरसाना जाना है ॥
तेरे प्रेम की भक्ति का मुझ पर,
कुछ ऐसा रंग चढ़ जाए,
मुझको कण-कण में मेरी
राधा नज़र ही आए,
तेरी लगन ऐसी लागी
अब और कहाँ जाऊं मैं,
हर सुख में हर दुख में,
तेरे दर पे चला आऊं मैं,
दिल का जो ठिकाना है,
बरसाना जाना है,
बरसाना जाना है,
बरसाना जाना है ॥
.jpg)