आदेश खाटू श्याम 2 लिरिक्स
![]() |
आदेश खाटू श्याम 2 लिरिक्स |
Song : Aadesh Khatu Shyam 2
Lyrics/Composer: Saitan Khopdi
Music: Saitan Khopdi
Label : Samaiya Series Music
आदेश खाटू श्याम 2 लिरिक्स
खाटू धाम से आई पुकार
श्याम करे भक्तों का उद्धार
शीश का दानी, दया का सागर
नाम जपे तो कटे भयंकर
कलयुग में बैठे अवतारी
तीन बाण के स्वामी भारी
नीले चढ़कर जब वो आवे
काल भी देख थर थर कांपे
मोर मुकुट, केशरिया बाना
हाथ में धनुष, दिव्य निशाना
जो भी आया श्याम के द्वारे
खाली लौटे ना बेचारे
रोते मन को हँसना सिखाए
डूबे को फिर पार लगाए
जिसपे बाबा दृष्टि डाले
भूले भाग्य भी होए उजाले
आदेश! आदेश!
जय श्री श्याम! आदेश!
तीन बाण से कटे क्लेश
श्याम नाम सबसे विशेष...
आदेश! आदेश!
हारे का तू सहारा
नीले का असवार
खाटू वाला हमारा
कृष्ण का वरदान मिला था
हारे का सम्मान मिला था
महाभारत का वीर महान
बर्बरीक उसका नाम
दान दिया जब शीश वीर ने
रोये देव सभी अधीर से
तब श्री कृष्ण बोले हँस के
कलयुग पुजेगा तुझको जग में
जो भी सच्चे मन से ध्यावे
श्याम कृपा वो तुरन्त पावे
रोग शोक पल में मिट जाये
घर आँगन सुख बरसाए
ऋद्धि सिद्धि संग में घूमें
श्याम नाम अमृत सा झूमें
जप लो साँसों में या नाम
हर संकट से मिले आराम
जय श्री श्याम!
जय श्री श्याम!
जय श्री श्याम!
शब्द सांचा, पिंड काचा
चलो मन्त्र ईश्वरो वाचा
ॐ श्रीं श्याम नमो
काल कर्म भस्म स्वाहा
आदेश! आदेश! आदेश!
जहाँ बजे श्याम का डंका
भागे भीतर बैठा शंका
काली रात भी ज्योत बन जाये
जब बाबा श्याम नजर में आये
फागुन वाला, रंग निराला
श्याम भक्तों का रखवाला
जो भी बोले - जय श्री श्याम !
उसपे बरसे कृपा तमाम
घट घट में श्याम समाया
साँस साँस में नाम समाया
ना ऊँचा कोई, ना कोई नीचा
श्याम भक्ति सबसे सच्चा
मैं न देह, मैं न नाम
मुझमें बसते बाबा श्याम
शैतान शैतान एक ही नाम
सिंधवी खेडा जिसका गाँव
जो भी आया चरणों में
उसका लिखा बदला श्याम
ॐ श्री खाटू श्याम... आदेश!
आदेश! आदेश! आदेश!
आदेश! आदेश! आदेश!
तीन बाण धारी आदेश!
नीले वाले श्याम आदेश!
जय श्याम!
जय श्याम!
जय श्याम!
आदेश! शैतान खोपड़ी...
शैतान खोपड़ी....

0 टिप्पणियाँ