कोई जाए जो बरसाने
लिरिक्स (निखिल वर्मा)
Song Title: Koi Jaaye Jo Barsaane
Singer: Nikhil Verma
Music Director: Nikhil Verma, KSHL Music, Laxmikant-Pyarelal
Lyricist: Nikhil Verma, Krishnapriya Panchal
कोई जाए जो बरसाने
लिरिक्स (निखिल वर्मा)
कोई जाए जो बरसाने
मेरी श्यामा से ये कहना
उन्हें मैं याद करता हूँ
बने जमुना मेरे नैना
हुए अपराध जो मुझसे
क्षमा कर दो मुझे श्यामा
ये ब्रज से दूर रहने की
मेरी पीड़ा हरो श्यामा
मेरा कब भाग जागेगा
कठिन अब दूरी है सहना
कोई जाए जो बरसाने
मेरी श्यामा से ये कहना
निकलते है मेरे आँसू
मैं जब भी राधे सुनता हूँ
हो ना जिनमें मेरी श्यामा
मैं ना वो ख्वाब बुनता हूँ
जो मेरा हाल है उन बिन
किसी का भी कभी हो ना
कोई जाए जो बरसाने
मेरी श्यामा से ये कहना
मुझे कोई तो बतला दे
भला क्या दोष मेरा है
क्यों मुझको इस तरह आखिर
विरह ने आज घेरा है
मैं कब आऊँगा चौखट पे
जरा बस पूछ ये लेना
कोई जाए जो बरसाने
मेरी श्यामा से ये कहना...
.jpg)
टिप्पणियाँ