बरसाने वाली
हिंदी रैप लिरिक्स
![]() |
| बरसाने वाली हिंदी रैप लिरिक्स |
Song: Barsane Wale (बरसाने वाली)
Rap, Lyrics & Composition: Narci
Singer: Manya Mamgai
Flutist: Anurag Rastogi
Music: Ekansh Mamgai
बरसाने वाली हिंदी रैप लिरिक्स
लोचन ये तरसे झाँकी को
विनती मेरी दर राखी लो
मैं पाके बुलावा राधिके
तेरा पाके बुलावा राधिके
लूँ धर सदा एकाकी को,
धर पैरों पे दूँ दिन बाकी जो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली लो बुला,
बरसाना मुझको लो बुला
बरसाना मुझको लो बुला
बरसाना मुझको लो बुला
आँखें कब से तरसी बैठी, क्या बोलूँ मैं राधे
ना जाने कैसी डोर किशोरी, मुझको तुमसे बाँधे
काया मेरी शहरों में, दिल बरसाना को भागे
ताके ये निगाहें तोहे, कर लगा दो माथे
आना चाहता बरसाना, पर क्यूँ ना मैं हूँ आ पाता?
तुमने ना बुलाया या मैं स्वयं कहीं हूँ फँस जाता?
बरसाना में घर होता तो वहीं पे आके बस जाता
अलबेली सरकार के गीतों को अंतस गाता
वृंदावन से बरसाना, भक्ति में डूबा दीवाना
हुआ नैन का टकराना तो कृपा किशोरी बरसाना
पैर तेरे ये सिरहाना, द्वापर में चाहता जग जाना
इतना तो भी बुरा ना हूँ कि आ ना पाऊँ बरसाना
दिल में पीड़ा दर्जन हो तो आप उन्हीं की भंजन हो
बरसाना है गुलशन वो, काँटे कर दे चंदन जो
धाम बुलाके चाहे ले लो राधे मेरी साँसों को
मोह रहेगा साँसों का ना जब तक तेरे दर्शन हो
बरसाना आके राधिके
तेरे धाम आके राधिके
सांसें बची अब आधी जो
तेरे पैरों पे अर्पित सारी वो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली कृपा करो
दिल की जाने कौन किशोरी,
दिल क्या कहना चाहता है
दूर तेरे बरसाना से ये गीत तेरे ही गाता है
समझेगा ना कोई मुझे, ना मेरे बस में समझाना
भक्ति में पागल हो जाना सबको ना मिल पाता है
पागल मुझको कहना है तो पागल ही मुझे रहने दो
बन खुशबू चमेली की गलियों में मुझको बहने दो
कृपा तेरी बरसाने वाली तन पे कपड़े पहने जो
तीन समय का खाना और जगह मिली है रहने को
बन सखी नैनों में डाला मैंने काला काजल ये
ऐड़ी बाँधी पायल मैंने, रंग चढ़ा लो श्यामल है
इन आँखों से देखोगे तो तन दिखेगा बस तुम्हें
पागल बनके देखोगे जो तभी दिखेगा पागल ये
भक्ति से मैं यूँ बँधा कि दुनिया से आज़ाद हुआ
दिल तेरे इन पैरों पे ये जैसे हाँ प्रह्लाद हुआ
नाम किशोरी जू का तो इन प्राणों की बुनियाद हुआ
भाग खुले हैं मेरे जब से सर पे तेरा हाथ हुआ
लोचन ये तरसे झाँकी को
विनती मेरी दर राखी लो
मैं पाके बुलावा राधिके
तेरा पाके बुलावा राधिके
लूँ धर सदा एकाकी को
धर पैरों पे दूँ दिन बाकी जो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली कृपा करो
बरसाने वाली लो बुला
बरसाना मुझको लो बुला
बरसाना मुझको लो बुला
बरसाना मुझको लो बुला....
.jpg)
टिप्पणियाँ