नंदी हिंदी रैप लिरिक्स

नंदी हिंदी रैप लिरिक्स

नंदी हिंदी रैप लिरिक्स
नंदी हिंदी रैप लिरिक्स
Song: Nandi (नंदी)
Rap & Lyrics: Narci
Music: Narci

नंदी हिंदी रैप लिरिक्स

मैं कुछ नहीं हूँ
मैं कुछ नहीं हूँ
सब वो ही है
महादेव, बाबा भोले
मैं कुछ नहीं हूँ

शंभू, शंभू
शंभू, शंभू
शंभू, शंभू
शंभू, शंभू

द्वारें खड़ा दास तेरे भूतपाल
जाने समय आने वाला, जाने प्रभु भूत-काल
दास तो दीवाना है भभूत का, स्वामी तेरे रूप का
स्वामी तू है भू का, स्वामी तू तो भूत का

भक्ति में तेरी प्रभु, खुद को मैं लीन देखूँ
तेरे में विलीन देखूँ, तेरे में ज़मीन देखूँ
तेरे में ही आसमान, युग में नवीन देखूँ
तेरे बिना भोले मैं तो भूमि गतिहीन देखूँ

अभिवादन मैं जो बना वाहन
अश्रु गिरा के देखे तुझे प्रभु आखन
हिम-आसन बैठे मेरे राजन
बैठूँ तेरे आँगन, चरणों में आकर

सायंकाल, प्रातःकाल तेरा द्वारपाल
फिरे कैलाश, करूँ गणों की मैं देखभाल
भाग्यवान हूँ जो दास बना द्वार का
भोले तू बनाना मुझे दास तेरा बार-बार

पशुपति बैठे मेरे मनमोहक
नैना मिले मेरे, नैना तेरे सम्मोहक
तेरी जटा से है बहता भोले गंगोदक
गौरा देखे तुम्हें जटाधारी घंटों तक

मली तूने राख ये जो अंगों पर
मेरा भोला नाचे बर्फ़ीले खंडों पर
मेरा भोला घूमे नंदी के कंधों पर
भोले तू ही मेरा घर, पूजा, धन-दौलत

शंभू, शंभू
शंभू, शंभू
शंभू, शंभू
शंभू, शंभू

त्रेता हो या द्वापर, रहूँगा मैं द्वारपाल
मेरे लोकपाल, सुनो काशी कोतवाल
माँगूँ ना मैं मोहजाल, बिना देखे लोकलाज
नाचूँ पैर ठोक आज, तुम ही से है मोह नाथ

जारी रखो बोलचाल, सह लूँ तेरा क्रोध
तुम ही से है बोध, अब माँगूँ तेरी गोद
माँगूँ तेरी गोद, तेरे बिना मेरा कौन
मेरे गौरा के शिव, ज़रा करो यहाँ गौर

तेरा दास भोले, साथ चले, आस पाले
आस्था के रास्ते पे, आत्मा को आप थामे
बचे मेरे पास अब है, तेरे में ही वास अब है
जहाँ मेरे नाथ अब है, वहीं अधिवास अब है

मेरे शूलपाणि, दास तुझे भूलता ना
भोले जहाँ गूँजता ना, दास वहाँ घूमता ना
भोले मेरी पूर्णता है, तू ही मेरी शूरता हाँ
तू ही प्रतिकूलता में, भोले मुझे भूलता ना

मेरे सत्यार्थी, करूँ तेरी आरती
आत्मा है काँपती, दिखे जो न पास भी
आँखें तुझे माँगती, बातें तुझे माँगती
जुबां ये अलापती, बातें मेरे नाथ की

बातें मेरे नाथ की तो करता कैलाश
दास करे प्रार्थना कि रहे तेरे पास
महाकाल मेरे बस रखो मुझे पास ही
महाकाल मेरे बस रखो मुझे पास ही

शंभू, शंभू....

टिप्पणियाँ