राम जी इतनी कृपा कर दो लिरिक्स (ऋतेश मिश्रा)

राम जी इतनी कृपा कर दो 

लिरिक्स (ऋतेश मिश्रा)

राम जी इतनी कृपा कर दो लिरिक्स (ऋतेश मिश्रा)
राम जी इतनी कृपा कर दो लिरिक्स (ऋतेश मिश्रा)

Title - Ram Ji Itni Daya Kar Do
Singer - Ritesh Mishra
Lyrics - Shardul Rathod
Music - Ritesh Mishra
Label - Aadi Shakti Entertainment

राम जी इतनी कृपा कर दो 

लिरिक्स (ऋतेश मिश्रा)

धन दौलत और सोना चांदी,
तुमसे नहीं मैं चाहूँ
जनम जनम प्रभु राम आपके,
चरणों से प्रीत लगाऊँ
श्री राम जय राम,
जय जय राम

राम इतनी कृपा कर दो,
प्रभु इतनी दया कर दो ||
राम इतनी कृपा कर दो,
प्रभु इतनी दया कर दो ||
तुम्हें ध्याऊँ सदा मैं,
दर्श पाऊँ सदा मैं,
रघुवर ये मुझे वर दो...
राम इतनी कृपा कर दो,
प्रभु इतनी दया कर दो

जब तुम्हारे श्री चरणों में राम,
यहाँ मुझको मिलेगा ठिकाना
तुम्हें पाते ही रघुवीर जी,
बड़ा पावन मिलेगा खजाना
ध्यान मुझ पर धरो,
देर अब ना करो,
दूर मन की व्यथा कर दो
राम इतनी कृपा कर दो,
प्रभु इतनी दया कर दो

दीनों हीनों के साथी हो राम, 
बेसहरों का तुम हो सहारा
आखिरी आस तुम हो प्रभु, 
सारे संसार से हूँ मैं हारा
जाऊंगा अब ना कहीं, 
मुझे रहना यहीं, 
मेरे जीवन में सुख भर दो
राम इतनी कृपा कर दो 
प्रभु इतनी दया कर दो

कहते हैं ज्ञानी ध्यानी प्रभु, 
सेवा फलदायी रघुवर तुम्हारी
डूबने वाले ने जब पुकारा, 
नैया पल भर में उसकी है तारी
राम आ जाओ ना, 
दया बरसाओ ना, 
पार मुझको प्रभु कर दो
राम इतनी कृपा कर दो 
प्रभु इतनी दया कर दो

तुमने हर युग में आके प्रभु,
अपने भक्तों को दिल लगाया
ध्यान दो हमपे या ना दो तुम, 
हमने रखवाला तुमको बनाया
जिसमें आप रहें, 
राम धुन ही गूँजे, 
मेरा मन मंदिर कर दो
राम इतनी कृपा कर दो 
प्रभु इतनी दया कर दो
राम इतनी कृपा कर दो 
प्रभु इतनी दया कर दो.....

टिप्पणियाँ