मां लक्ष्‍मी की आरती लिरिक्स

मां लक्ष्‍मी की आरती लिरिक्स

मां लक्ष्‍मी की आरती लिरिक्स
मां लक्ष्‍मी की आरती 

Song: Laxmi aarti
Singer(s): Alka Yagnik
Music Director: Sayed Ali
Lyricist: Traditional

मां लक्ष्‍मी की आरती लिरिक्स

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत,
हर विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता,
तुमको निस दिन सेवत, मैयाजी को निस दिन सेवत,
हर विष्णु विधाता, ॐ जय लक्ष्मी माता।

उमा राम ब्रह्माणी, तुम ही जग माता,
मैया तुम ही जग माता, सूर्य चंद्रमा ध्यावत,
सूर्य चंद्रमा ध्यावत, नारद मुनि गाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख संपति दाता,
मैया सुख संपति दाता, जो कोई तुमको ध्यावत,
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पात,
ॐ जय लक्ष्मी माता।

तुम पाताल निवासिनी, तुम शुभ फल दाता,
मैया तुम शुभ फल दाता, कर्म प्रभाव प्रकाशनिनी,
कर्म प्रभाव प्रकाशनिनी, जग निधि हे त्राता,
ॐ जय लक्ष्मी माता।

जिस घर तुम रहती हो, हर सद्गुण आता है,
मैया हर सद्गुण आता है, सब संभव हो जाता है,
सब संभव हो जाता है, मन नहीं घबराता,
ॐ जय लक्ष्मी माता

तुम बिन यज्ञ का पावन, कर्म न हो पता,
मैया कर्म न हो पता, कहां पान का वैभव, 
कहां पान का वैभव, सब तुमसे आता है, 
ॐ जय लक्ष्मी माता

शुभ गुण सुंदर सूक्त, क्षीरोनिधि जाता
मैया क्षीरोनिधि जाता, रत्न चतुर्दश तुम बिन,
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पता,
ॐ जय लक्ष्मी माता।

महा लक्ष्मी जी की आरती, जो कोई भी गाता,
मैया जो कोई भी गाता, उर आनंद समाता,
उर आनंद समाता, पार उतर जाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैय्या जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता, तुमको निस दिन सेवत,
मैयाजी को निस दिन सेवत, हर विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता।

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैय्या जय लक्ष्मी माता,
मैया जय लक्ष्मी माता, तुमको निस दिन सेवत,
मैयाजी को निस दिन सेवत, हर विष्णु विधाता,
ॐ जय लक्ष्मी माता।

टिप्पणियाँ