
॥ पार ना लगोगे श्री राम के बिना -लिरिक्स ॥
पार ना लगोगे श्री राम के बिना।
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना॥
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना।
श्री राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना॥
पार ना लगोगे श्री राम के बिना।
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना॥
वेदों ने पुराणों ने कह डाला।
राम जी का साथी बजरंग बाला॥
जीये हनुमान नहीं राम के बिना।
राम भी रहे ना हनुमान के बिना॥
पार ना लगोगे श्री राम के बिना।
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना॥
जग के जो पालन हारे हैं।
उन्हें हनुमान बड़े प्यारे हैं॥
कर लो सिफ़ारिश दाम के बिना।
रस्ता ना मिलेगा हनुमान के बिना॥
पार ना लगोगे श्री राम के बिना।
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना॥
जिनका भरोसा वीर हनुमान।
उनका बिगड़ता नहीं कोई काम॥
लक्खा कहे सुनों हनुमान के बिना।
कुछ ना मिलेगा गुणगान के बिना॥
पार ना लगोगे श्री राम के बिना।
राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना॥
टिप्पणियाँ