रूठी दिवाली हिंदी लिरिक्स
![]() |
| रूठी दिवाली हिंदी लिरिक्स |
Song: Roothi Diwali (A Letter to Hanuman Ji)
Rap, Lyrics & Composition: Narci
Singer: Ekansh mamgai
Music: Narci & Ekansh Mamgai
रूठी दिवाली हिंदी लिरिक्स
प्रिय हनुमान जी, आशा करता हूँ कि आप कुशल होंगे।
"मैं कुशल हूँ" ऐसा लिखने का मन तो नहीं है क्योंकि
आप तो जानते ही होंगे कि मैं किस दौर से गुज़र रहा हूँ।
आप तो कलयुग में हो,
कलयुग में भी आपकी कृपा की कहानियाँ सुनता हूँ।
मगर मेरी पुकार के हिस्से में आज भी ख़ामोशी है।
इस दिवाली मुझे कुछ अच्छा लिखना चाहिए था..
लेकिन देखिए, जब दुनिया दीप जला रही है,
मैं अपने भीतर बुझ चुकी उम्मीदों का हिसाब लिख रहा हूँ।
उम्मीद कम है कि आप जवाब देंगे,
फिर भी अपने दिल में दबी हर बात, आपको बता रहा हूँ।
[Ekansh Mamgai]
जब करनी मोसे बात नहीं
जब देना मेरा साथ नहीं
तो इतना क्यों फिर सोचे प्रभु?
इतना क्यों फिर सोचे प्रभु
मोहे रूठे रहने दे तोसे प्रभु
मोहे रूठे रहने दे तोसे प्रभु
कितनी खुद को पीड़ा दें हम
कितनी खुद को पीड़ा दें हम
कितना खुद को कोसें प्रभु?
कितना खुद को कोसें प्रभु?
[Narci]
तुम कलि काल में रहते हो फिर भी न बोले
मेरे दिल पे फेंके लोगों ने न रोके शोले
मैं फँसा खेल में कबसे था ये तुमने देखा
पर फिर भी होने दिए थे तुमने संग मेरे धोखे
चलो मान लिया मैं मूर्ख था पर तुम तो ज्ञानी
मैं कल चला जाऊँगा पर तुम हो ला-फ़ानी
जब पता तुम्हें था शुरू से क्या होनी कहानी?
क्यूँ फिर भी बहने दिया था मेरी आँखों से पानी?
मैं मर रहा था पीड़ा में भी हर महीने
घर में रह के भी मिला न घर कहीं पे
तू कब तक गुस्सा रहेगा मुझको कहा सभी ने
मैं चीख रहा था तब भी न तुम आए आंजनेय
ये गुस्सा न है बेवजह, मैं हारा प्राणी
हे संकटमोचन क्यूँ न मेरी देखी हानि?
ये दुनिया देती ज्ञान मुझे बस रटा रटाया,
पर एक ने भी न जी है मेरी वैसे कहानी
फिर बीत गया दशहरा और अब है दिवाली
तेरे लोगों ने न सोच मगर दानव की निकाली
शृंगार करेंगे गुलों की माला से भी वो सब
जो छोड़ गए हैं नेक दिलों के घर में रुदाली
न दुनिया आती हाल पूछने अपनी बारी
हमने मरके अपनी लाशें स्वयं सँभाली
हे रामदूत बस उत्तर देना इस दिवाली
या रहने देना दीपों की ये बेला काली
हर बार सज़ा पाता हूँ करके कुछ ख़ता ना
साथ नहीं देना है तो ना हक़ जताना
इस दुनिया से सलाहें क्यों ही लूँ मैं बोलो?
जिसे सिवा मेरे चेहरे के और कुछ पता ना
ख़ताकार मैं तुझको मेरा लिख रहा हूँ
नाराज़ पड़ा हूँ तभी अकेला लिख रहा हूँ
हाल ज़रा तो सोचो मेरा क्या ही होगा
जो दिवाली में भी अँधेरा लिख रहा हूँ
जब आए नहीं मेरे रोने पे
तुम आए नहीं मेरे रोने पे
तो ख़ुद ही आँसू पोंछे प्रभु
ख़ुद ही आँसू पोंछे प्रभु
[Verse 2]
मेरी बेरुख़ी में तुम्हारी भी तो वैसे हानि
एक सीमा तक ही इंतज़ार ये करेगा प्राणी
समय जो रहते आ गए तो बेहतर होगा
नहीं यदि तो भक्त गँवा बैठोगे स्वामी
दशा मेरी को देख लोग भी डर जाएंगे
हम खाली होंगे या दर्दों से भर जाएंगे
“जौन” के जैसे ख़ून थूकती है मेरी स्याही
रहे जो ज़िंदा बस यदि तो मर जाएंगे
अदा मेरी लोगों में परखी तक जाएगी
ये ज़िद मेरी ना स्वामी हल्की तक जाएगी
इस बार सुनोगे या तो मेरी दिल की स्वामी
या ज़िद मेरी ये स्वामी अर्थी तक जाएगी
बुरे समय में कोई ना स्वामी चलता पीछे
यहाँ जन बुराई भी तो मेरी करता पीछे
मैंने सब छोड़ा था तुमपे ही तो राम दुलारे
तुम छोड़ मुझे ही चले गए थे मरता पीछे
मैं क्यों ना रूठूँ, उलाहना भी पड़ी हज़ारों
लग रहा विपक्षी तो मुझे हँस के मारो।
फ़र्क नहीं पड़ता है कि वैकुंठ मिले अब
अब जन्म यहीं दो चाहे मुझको जग से तारो
सिवा मुझे सुनने के अब कोई राह ना होगी
या तेरी मुझपे फिर प्रभु निगाह ना होगी
मैं दुनिया के रचयिता से भी रूठा बैठा
तो सोच ज़रा रंजिश की हद मेरी क्या ही होगी
ख़ताकार मैं तुझको मेरा लिख रहा हूँ
नाराज़ पड़ा हूँ तभी अकेला लिख रहा हूँ
हाल ज़रा तो सोचो मेरा क्या ही होगा
जो दिवाली में भी अँधेरा लिख रहा हूँ
[Narci]
आपको दिवाली की शुभकामनाएँ,
धन्यवाद मेरी बात सुनने के लिए।
हालाँकि जानता हूँ इस पत्र का जवाब शायद कभी नहीं आएगा।
आपका एक नाराज़ भक्त
नारसी...

टिप्पणियाँ